Showing posts with label हैंडराइटिंग से जानिए आपके स्वभाव. Show all posts
Showing posts with label हैंडराइटिंग से जानिए आपके स्वभाव. Show all posts

Friday, July 6, 2012

हैंडराइटिंग से जानिए आपके स्वभाव

lalkitab remedies

सामान्यत: जैसी हमारी आदत या जैसा हमारा स्वभाव होता है ठीक उसी प्रकार हम सभी कार्य करते हैं। इन्हीं कार्यों की वजह से समाज या घर परिवार में हमारे रिश्ते अच्छे या बुरे रहते हैं। जिन लोगों की बहुत से लोगों से दोस्ती होती है अधिकांशत: उनकी हैंडराइटिंग आगे ही झुकी होती है। जी हां, किसी भी व्यक्ति की हैंडराइटिंग से भी उसका स्वभाव और आदतें मालुम की जा सकती है।

ज्योतिष शास्त्र और मनोविज्ञान के अनुसार लिखावट भी हमारे व्यक्तित्व को दर्शा देती है।

सभी लोगों की लिखने की शैली अलग-अलग होती है। कुछ लोगों के अक्षर आगे या पीछे की ओर झुके हुए बनते हैं।




जो लोग लिखते समय अक्षर आगे की ओर या दाएं ओर झुकाते हैं उनका स्वभाव बहुत मैत्रीपूर्ण होता है इसी वजह से हर जगह इनके दोस्तों की संख्या काफी अधिक होती है।


ऐसे अक्षर लिखने वाला व्यक्ति अंर्तमन की बातों को दूसरों के सामने जल्दी कह देते हैं। वे बहुत व्यवहारिक होते हैं। इसलिए इनके दोस्त जल्दी बन जाते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं पूरे उत्साह और उमंग के साथ करते हैं।


ऐसे लोग आज में जीने में विश्वास रखतें हैं। इसलिए बीती बातों को ज्यादा दिन दिल से लगाकर नहीं रखते।


भविष्य की कल्पना करते हैं क्योंकि इन्हें अपने आप पर विश्वास होता है। ये जिन्दगी में अपनी प्रेरणा से आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोग बहुत भावुक होते हैं। ऐसे लोग मनमौजी होते हैं।