Monday, July 16, 2012

राशि अनुसार जानिए आपको कहां-कहां से मिलेगा पैसा ही पैसा

lalkitab remedies

ज्योतिष के अनुसार राशि और राशि स्वामी के प्रभाव से व्यक्ति की आय एवं व्यय निर्धारित होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार यदि कोई व्यक्ति राशि अनुसार अपना काम या क्षेत्र निर्धारित करे तो उसे ग्रह-नक्षत्रों का भी साथ मिलता है और वह पैसों के साथ ही मान-सम्मान भी प्राप्त करता है। यहां राशि अनुसार जानिए किसी व्यक्ति को कौन से क्षेत्र में कार्य करना चाहिए, 


मेष- सेना, आर्किटेक्ट, अस्त्र, शस्त्र, वास्तुशास्त्र, विस्फोट सामग्री में करियर पर विचार करना चाहिए। इन लोगों को गणित, भौतिक शास्त्र, लेखा आदि विषयों में सफलता अधिक प्राप्त होती है। मंगल के साथ सूर्य की युति हो तो सरकारी क्षेत्र में नौकरी मिलती है। आपको अत्यधिक सफलता के लिए लाल वस्त्र पहनना चाहिए। मसूर दाल का दान करना चाहिए।


वृषभ- ये लोग अभिनेता, गायक, वाहन विक्रेता, विद्युत उपकरणों के विक्रेता, नाट्य कला, संगीत के विशारद एवं वाणिज्य, कला, पेंटिंग, जीव विज्ञान जैसे विषयों में सफलता प्राप्त करने वाले हैं। शुक्र का स्वामित्व आपको वस्त्र एवं किराना में भी सफलता दिलाता है। अत्यधिक सफलता के लिए आपको सफेद वस्त्र पहनना चाहिए एवं दिन में दही तथा रात को दूध का सेवन करना चाहिए।


मिथुन- इस राशि के लोग अध्यापक, प्राध्यापक, कवि, गीतकार, संगीतकार, प्रवचनकर्ता, ज्योतिषी एवं गणित, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, लेखा, होटेल मैनेजमेंट, प्रबंधन, फायनेंस, बैंक के विषय चुन सकते हैं। अत्यधिक सफलता के लिए हरे वस्त्र पहनना, मूंग की दाल का सेवन एवं दान करना चाहिए। सूर्य का पूजन सर्वश्रेष्ठ है।


कर्क- इन लोगों के लिए जलीय वस्तु, शकर, चावल, चांदी, अध्यापन कार्य, क्लेरिकल, वस्त्र, स्त्रियों के वस्त्र, रेशम, सौंदर्य सामग्री, रंग, उपकरण मरम्मत करना, वाणिज्य, कला, जीव विज्ञान, प्रबंधन, कम्प्यूटर के विषयों को चयन करना उचित होता है। अत्यधिक सफलता के लिए सफेद वस्त्र पहनें, शिव एवं नारायण को चावल को भोग लगाएं एवं चावल का सेवन करें।


सिंह- इस राशि के लोग प्रतिभा के धनी होते हैं। सभी व्यापारों में सफल, विशेषकर सलाहकार, ज्योतिष, अभिभाषक, इंजीनियर, चिकित्सक, वैज्ञानिक, सेना में सफल होते हैं। बेहतर प्रबंधक होते हैं। इनके लिए सभी विषय अनुकूल हैं। इनके लिए वाणिज्य, लेखा, कानून जैसे विषय अति सफलता दिलाने वाले होते हैं। अत्याधिक सफलता के लिए आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करें एवं लाल वस्त्र पहनें।


कन्या- ये लोग अध्यापक, प्राध्यापक, अभिभाषक, लेखक, पत्रकार, अभिनय, संगीतकार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। जीव विज्ञान, भौतिक, रसायन, गणित, लेखा के विषय अनुकूल हैं। अत्याधिक सफलता के लिए हरे वस्त्र पहनें एवं गणेशजी का पूजन करना लाभदायक होता है।


तुला- इन लोगों को अभिनय, संगीत, सेना, प्रबंधन, न्याय विभाग, बैंक, बीमा, फायनेंस, पत्रकारिता, मशीनरी, कंप्यूटर के क्षेत्र में किस्मत आजमाना चाहिए। वाणिज्य, अर्थशास्त्र, वनस्पति शास्त्र, भाषा, गणित के विषयों का चयन करना शुभ होता हैं। अत्याधिक सफलता के लिए नीले वस्त्र पहनें एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।


वृश्चिक- इन लोगों के लिए सेना, शस्त्र संबंधी कार्य, पुलिस, रक्षा विभाग, न्याय विभाग, क्रिमिनल अभिभाषक, समाज सेवा, संवाददाता, राजनीति के क्षेत्र सफलता दिलाने वाले होते हैं। भौतिक शास्त्र, गणित, कानून, लेखा, राजनीति शास्त्र, होटल मैनेजमेंट, हूमैन रिसोर्स के विषय में पढ़ाई करना लाभदायक होता है। बेहतर सफलता के लिए लाल वस्त्र पहनें या साथ में रखें एवं हनुमानजी का पूजन अर्चन करें।


धनु- इन लोगों को नाट्य, ललित कला, स्वर्ण व्यापारी, चांदी व्यवसाय, किराना, समाज सेवा, अध्यात्म गुरु, प्रबंधक, होटेल, विद्यालय संचालन के क्षेत्र में सफलता मिलती है। विज्ञान, गणित, वाणिज्य, लेखा एवं सभी विषय अनुकूल होते हैं। बेहतर सफलता के लिए पीले वस्त्र पहनें एवं अपने गुरु के सम्मान के साथ गुरु मंत्र का जाप करें।


मकर- ये लोग मशीनरी, रिपेयरिंग, कम्प्यूटर, सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वास्तु विज्ञानी, गुप्त विद्याओं के जानकार, वैज्ञानिक, अच्छे शोधकर्ता होते हैं। इनके लिए गणित, भौतिक, रसायन, संस्कृत भाषा, लेखा, मैनेजमेन्ट संबंधी विषय हितकर होते हैं। अत्याधिक सफलता के लिए काले वस्त्र पहनें एवं हनुमानजी का पूजन करें।


कुंभ- इस राशि के कार्य क्षेत्र बहुत कुछ मकर राशि से मिलते-जुलते हैं। क्योंकि दोनों ही राशि का स्वामी शनि है। इसके अलावा सेना, पत्रकार, तकनीकी विशेषज्ञ, औषधियों के क्षेत्र भी सफलता दिलाने वाले होते हैं। वनस्पति शास्त्र, गणित, फार्मा, इलेक्ट्रिक के विषय हितकर होते हैं। बेहतरीन सफलता के लिए काले वस्त्र पहनें एवं दुर्गा एवं हनुमानजी का पूजन करें।


मीन- इन लोगों को अध्यात्म, धातु विक्रेता, वाहन, विद्युत उपकरणों के विक्रेता, गुप्तचर विभाग अग्रिशमन, न्याय विभाग में सफलता मिलती हैं। गणित, विज्ञान एवं वाणिज्य के सभी विषय, तकनीकी विषय भी लाभकारी होते हैं। अअत्याधिक सफलता 
के लिए पीले वस्त्र पहनें एवं शिव का पूजन करें।



No comments: