Monday, July 16, 2012

सातों दिन करेंगे ये काम तो मालामाल हो जाएंगे आप

lalkitab remedies

सोमवार-इस दिन सफलता प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कच्चा दूध यानी बिना गर्म किया हुआ दूध। अगर यह संभव न हो तो कार्य के लिए घर से निकलने के पहले दूध या पानी पी लें। साथ ही ऊँ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: मंत्र बोल कर घर से निकलें। सफेद रंग का रूमाल साथ रखें।


मंगलवार-यह दिन हनुमानजी की आराधना का विशेष दिन है। अत: इस सुबह-सुबह हनुमान मंदिर जाएं। साथ ही हनुमानजी को बना हुआ बनारसी पान और लाल फूल चढ़ाएं। घर से निकलने से पहले शहद का सेवन करें और ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़ा साथ रखें।


बुधवार-इस दिन गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। गणपतिजी को गुड़-धनिया का भोग लगाएं। घर से सौंफ खा कर निकलें। ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करें। हरे रंग के वस्त्र पहनें या हरा रूमाल साथ रखें।


गुरुवार-ज्योतिष के अनुसार गुरुवार गुरु ग्रह की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। अत: इस दिन बृहस्पति ग्रह के निमित्त विशेष पूजन करें। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाएं। श्रीहरि को पीले फूल अर्पित करें। साथ ही ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम: मंत्र का जप करें। पीले रंग की कोई मिठाई खाकर घर से निकलें। पीले वस्त्र पहनें या पीला रूमाल साथ रखें।


शुक्रवार-इस दिन सफलता के लिए लक्ष्मीजी को लाल फूल अर्पित करें। ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जप करें। घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें। सफेद रंग की ड्रेस पहनें या सफेद रूमाल साथ रखें।


शनिवार-हनुमान मंदिर जाएं। हनुमानजी को बना हुआ बनारसी पान और लाल फूल चढ़ाएं। ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र जप कर घर से निकलें। तिल का सेवन करें। नीले वस्त्र पहनें या नीला रूमाल साथ रखकर प्रस्थान करें।


रविवार-रविवार को सूर्य देव को जल चढ़ाएं फिर लाल फूल अर्पित करें। इस दिन ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौ स: सूर्याय नम: मंत्र जप करें। गुड़ का सेवन करें। लाल रंग की ड्रेस पहनें या लाल रूमाल रखें।

No comments: