Saturday, July 26, 2008

अपना मकान कब बनेगा

मकान कब शनि की चीज है वही मकान बनवाता है और गिरवाता है जब शनि उच्च को होगा तो खुब मकान बनेगे औ जब नीच का या किसी अन्य ग्रह के योग से नीच हो रहा हो तो मकान गिरते है भूचाल आते है।शनि न. 1 जातक यदि मकान बनाये तो निर्धन (सब कुछ बर्बाद) हो जाये परन्तु यदि शनि शुभ (न. 7, 10 खाली) तो ठीक।शनि न. 2 मकान जब और जैसा बने बन जाने दे, उत्तम ही होगा।शनि न. 3 तीन कुत्तों को घर में पाले तो मकान बनेगा, नहीं तो गरीबी का कुत्ता भौकता रहेगा।शनि न. 4 अपने बनाये मकान, नानको या ससुराल के लिये अच्छे नहीं होते, मकान की नींव खोदते ही, नानकों में या ससुराल में, गड़बड़ शुरू हो जावे दोनों बर्बादी की ओर चल पड़ेंगे। इसलिए शनि न. 4 वाले को अपना मकान नहीं बनवाना चाहिए।शनि न. 5 आप बनाये मकान सन्तान की बलि लेंगे परन्तु सन्तान के बनाये मकान जातक के लिये शुभ होंगे। यदि मकान ही बनाना घड़ जाए तो 48 वष्र की आयु के बाद बनवाएं। और भैंसा घर में ला उस की पूजा कर के खिला पिला कर दाग दिलवा कर छोड़े, फिर बनाए।शनि न. 6 शनि की अवधि 36 बल्कि 39 वर्ष की आयु के बाद ही मकान बनाना उचित होगा, यदि पहिले बना ले तो अपनी लड़की के रिश्तेदारों को बर्बाद कर देगा।शनि न. 7 बने बनाये मकान अधिक मिलेंगे जो शुभ होगा, यदि बिकने लगे तो सबसे पुराने मकान की दहलीज (चौखट) संभालकर रखे तो, फिर उतने ही मकान बन जायेगें।शनि न. 8 ज्यों ही मकान बनाना शुरू करेगा, मृत्यु सिर पर मंडराने लगेगी, यहां शनि का असर, राहु व केतु का स्थिति के अनुसार होगा।शनि न. 9 जातक की अपनी स्त्री या माता के गर्भ में बच्चा हो और वह मकान बनाना शुरू कर दे (अपनी कमाई से) तो पिता पर बुरा असर पड़ता है जब जातक के तीन मकान बन जाए तो पिता की मृत्यु निश्चित ।शनि न. 10 जब तक मकान बना या खरीद नहीं लिया जाता तब तक धन खुब आता है परन्तु बनने पर जातक निर्धन हो जायेगा, जब शनि किसी कारण मन्दा हो रहा हो नही ंतो अधुरा रह जायेगा। यदि बनाना ही है तो 36 से 48 वर्ष की आयु में पुरा कर लें।शनि न. 11 प्राय: 55 वष्र आयु के बाद ही मकान बनेगा, ध्यान रहे यदि दक्षिण द्वार बाले मकान के रियाइश करेगा तो बहुत लम्बे समय तक बीमार रह कर गल सड़ कर मरना पड़ेगा। यदि पहले बनाना है तो 36 वर्ष की आयु से पहले बना ले।शनि न. 12 शनि सांप, सूर्य-बन्दर, कभी अपना मकान बिल, नहीं बनाते, परन्तु अब मकान बनाना सीख लेंगे अर्थात अब मकान अपने आप, बिना इच्छा से बनेंगे, और जातक के लिए शुभ होंगें। चाहे शनि के साथ सूर्य भी क्यों न पड़ा हो। जातक को चाहिए कि बनते मकान को रोके मत जैसा बन रहा है बनने दे। चौकोणा मकान जिसका प्रत्येक कोण 90 डिग्री के हो अति उत्तम होता है।

No comments: